फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तित्व विकास और साक्षात्कार कला पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दैनिक अमर उजाला एवं जिलेट गार्ड की ओर से बृहस्पतिवार को व्यक्तित्व विकास एवं साक्षात्कार कला पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ट्रेनर पवन चौहान ने पावर प्वाइंट के जरिए विस्तार से व्यक्तित्व विकास एवं साक्षात्कार कला पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत कर कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद कुमार ने कहा कि शैक्षिक योग्यता के साथ व्यक्तित्व विकास के रास्ते सेवायोजन का लाभ आप पा सकते हैं। पूर्व प्राचार्य डॉ. देवेंद्रनाथ सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने प्रतियोगिता में चयनित रोशन सिंह, हरिओम जायसवाल, सिमरन निगम को बधाई देते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की दिशा में पहल की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय आइक्यूएसी.प्रभारी डॉ. अरुण कुमार, रोवर्स प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह, एपी तिवारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, डॉ. मदनमोहन सिन्हा, डॉ. राकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, सूरज कुमार जायसवाल, सुनील कुमार चौरसिया, प्रीति, अनिल यादव, शमीम, मोनिका, कमलेश प्रसाद, पप्पू कुमार सहित ट्रेनर अनिकेत वर्मा, रवि प्रताप उपस्थित थे। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिक्रिया में इस कार्यशाला को महत्वपूर्ण, जानकारीप्रद तथा व्यक्तित्व विकास के लिए उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें