फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी व्यवसायी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार सुबह साड़ी व्यवसायी हत्याकांड के आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस, मोबाइल, दो सोने की बाली, दो सोने की सोने की अंगूठी, दो पायल बरामद किया है। जबकि एक महिला सहित दो फरार हैं। पुलिस कार्यालय में इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने यह जानकारी पत्रकारों को गुरुवार को दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि सैदपुर कस्बा के यूनियन बैंक की ऊपरी मंजिल पर साड़ी व्यवसायी सुशील चंद्र गुप्ता परिवार के साथ रहते थे। पहली अगस्त की रात बदमाश ेशटर का ताला तोड़कर घर में घुस गए। साड़ी व्यवसायी की पत्नी के जाग जाने पर बदमाशों ने उसे मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद साड़ी व्यवसायी के जाग जाने पर बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी । पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी करने के लिए दो टीमें गठित कर दी थी। पुलिस को बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच में दो बदमाशों को भागते हुए दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी के लिए दबिश देने लगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी धरमवीर सिंह तथा कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह को सूचना मिली कि साड़ी व्यापारी हत्याकांड के आरोपी औड़िहार तिराहा पर चोरी का सामान बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। उनके पास मौजूद झोले की तलाशी लेने पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, एक कारतूस, एक मोबाइल, दो सोने की बाली, दो सोने की अंगूठी, दो पायल बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दीनदयालनगर वार्ड संख्या-छह निवासी रामबाबू सोनकर और राजू निषाद बताया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में रामबाबू सोनकर ने बताया कि उसका साथी सचिन जो एक आरओ की एजेंसी में आटो चालक है वह व्यवसायी की दुकान पर पानी की सप्लाई करता है। उसी की मुखबिरी पर हम लोग चोरी की योजना बनाकर घर में घुसे थे। सामान चोरी करके बाहर निकलते समय व्यापारी की पत्नी जाग गई थी। उसके ऊपर हमला कर घायल कर दिया। इसी बीच उसका पति भी जाग गया और भिड़ गया। उससे छुड़ाने के लिए पिस्टल से गोली चला दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चोरी का माल लेकर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में रामबाबू सोनकर की बहन अर्चना सोनकर तथा सचिन अभी फरार चल रहे हैं। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार रामबाबू सोनकर के ऊपर वाराणसी, गाजीपुर में करीब एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस कामयाबी पर एसपी डा. चतुर्वेदी ने टीम को पांच हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें