फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच में पढ़ाई छोड़ने वालों का कराएंगे दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अब आठवीं पास करने के बाद घर नहीं बैठेंगे। अब इनको पास के राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों में दाखिला दिलाया जाएगा। शासन की ओर से शिक्षा में सुधार सहित सभी को शिक्षा मिले, इसे लेकर निर्देश जारी किया गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र आठवीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़कर किसी काम में लग जाते है।
विज्ञापन

ऐसे छात्रों को नौवीं कक्षा में दाखिला दिलाने को लेकर डीआईओएस व बीएसए संयुक्त रूप से इस पर पहल करेंगे। इसके लिए दोनों ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को इसमें सहभागिता करने के लिए निर्देश जारी कर दिया है। खंड शिक्षाधिकारी आठवीं पास बच्चों की सूची तैयार कर उनके घर जाएंगे। उनके अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। बालिकाओं के शत-प्रतिशत प्रवेश कराने पर विशेष जोर रहेगा। वहीं विद्यालयों के प्रधानाध्यापक भी इसमें सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें