फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डंपर नेे किशोर काे रौंदा, तोड़फोड़-आगजनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेरी बाजार चट्टी पर एनएच 124-डी के निर्माण में लगे डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। बाइक चालक का इलाज चल रहा है। घटना से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर गए और निर्माण में लगे डंपर और दो बाइकें फूंक दी। लगभग 24 वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

कनेरी गांव निवासी प्रचंड सिंह (30), अभय सिंह (15) शाम चार बजे बाइक से कनेरी बाजार चट्टी पर मौजूद थे। सादात की तरफ से सैदपुर की ओर जा रहा अनियंत्रित डंपर बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक डंपर के नीचे आ गई। डंपर चालक गाड़ी खड़ी कर भाग गया। ग्रामीणों ने घायलों को सैदपुर पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अभय सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रचंड सिंह का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने शाम करीब साढ़े पांच बजे से कनेरी बाजार चट्टी पर सैदपुर-सादात मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क निर्माण में लगे डंपर की कंपनी की अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

बाइक को कुचलने वाले डंपर को भी आग के हवाले करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि कुछ डंपरों, जेसीबी आदि में भी तोड़फोड़ की गई। सादात के साथ शादियाबाद, बहरियाबाद, सैदपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रदर्शनकारी डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। सैदपुर सीओ अनिल सिंह ने सीएचसी पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। विरोध प्रदर्शन अफसरों के आश्वासन पर रात नौ बजे समाप्त हो गया। एएसपी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने कहा कि मामला शांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें