फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आरोग्य मेले में डॉक्टर गायब, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। केंद्र प्रभारी चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मरीजों ने आरोप लगाया कि सुबह 10 से शाम चार बजे तक अस्पताल का संचालन किया जाना है लेकिन दो बजे ही स्वास्थ्य केंद्र बंद कर दिया जाता है। डॉक्टर अपनी सुविधा और सहूलियत के अनुसार नौकरी कर रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, जिसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। इमरजेंसी के नाम पर फार्मासिस्ट मौजूद रहते हैं। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. गुलाब शंकर ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है, जिसके कारण परेशानी हो रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें