फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से 50 घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार के चोचकपुर मोड़ के पास लगा 250 केवी का ट्रांसफार्मर सोमवार की रात आठ बजे जलने से बाजार के 50 घरों की बत्ती गुल हो गई। इसके चलते भीषण गर्मी एवं उमस के इस मौसम में लोग पूरी रात बेहाल रहे। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को हुई। सुबह पानी की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ा। इधर-उधर लगे हैंडपंपों से पानी लाकर लोगों ने अपनी जरूरत पूरा की।
विज्ञापन

नंदगंज बाजार के चोचकपुर मोड़ के पास पुरानी सब्जी मंडी के पास 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। सोमवार की रात आठ बजे वह अचानक जल गया। इसके चलते बाजार के 50 घरों की बत्ती गुल हो गई। ट्रांसफार्मर जलने के कारण इस उमस भरी गर्मी में लोगों ने रात जाग कर काटी। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और छोटे बच्चों को हुई। रात में लोगों के इन्वर्टर ने भी जवाब दे दिया। सुबह लोगों को पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। दो-चार बाल्टी पानी लाकर लोगों ने किसी तरह अपनी जरूरत पूरा की। उन्होंने जले हुए ट्रांसफार्मर की शिकायत दर्ज करा दी। इस बारे में उप खंड अधिकारी एमपी श्रीवास्तव ने बताया कि स्टोर से ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है। मंगलवार की शाम तक लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें