बेमुआ गाँव में शोपीस बनी जलनिगम की पानी टंकी। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। बेमुआ गांव में आठ वर्ष पहले चार गावों बेमुई, पटखौलियां और बहादुरपुर में जलापूर्ति के लिए बनी पानी टंकी बेमतलब साबित हो रही है। लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए भूमिगत पाइपलाइन भी बिछा दी गई है, लेकिन आज तक विभाग के द्वारा कनेक्शन नहीं दिए से इसका लाभ लोगों तक नहीं मिल पा रहा है।
वहीं, यह पानी टंकी भी अब देखरेख के अभाव में बेहाल होने के साथ शोपीस बनकर रह गई है। पानी टंकी से पटखौलियां, बेमुई और बहादुरपुर समेत बेमुआ गांव को आपूर्ति होनी है। जिससे चारो गांव के करीब पांच हजार आबादी को इसकी लाभ मिलता, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते पानी सप्लाई नहीं हो पा रही। लोगों का कहना है कि उन्हें साफ पानी नहीं मिल पा रही। हैंडपंप, कुओं का सहारा लेने को विवश हैं। यहां भूमिगत पाइपलाइन तो बिछाई गई है लेकिन पानी सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। साथ ही सालों से परिसर व टंकी की साफ-सफाई नहीं होने से जंगली घास उग चुके है। ऐसे में सरकार की हर घर नल जल योजना की मुहीम विफल साबित हो रही है।