सुहवल। थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास तगादे के लिए निकले दुधिया की शुक्रवार को साइकिल से गिर कर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर परिजन शव लेकर घर चले गए।
भगीरथपुर गांव निवासी अर्जुन यादव (46) साइकिल से तगादे के लिए निकला था। कुछ दूर जाने के बाद सरैया गांव के पास अचानक गिरकर अचेत हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर वापस आ गए। इधर मृतक की पत्नी सहोदरी देवी व अन्य परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था।