गाजीपुर। महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को जिले के शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इस बाद जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिर महाहर धाम के साथ ही विभिन्न शिव मंदिरों में बड़ी मात्रा में पुलिस के जवानों तैनात रहेंगे। इसके अलावा गंगा घाटों और मंदिरों में लगी भीड़ पर ड्रोन, एलआईयू और सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मी के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी।
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि, महाशिवरात्रि पर जिले के करीब 45 गंगा घाटों पर स्नान के बाद 103 शिव मंदिरों में श्रद्धालु जलाभिषेक के साथ दर्शन-पूजन करेंगे। जिल में 10 लाख श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान है। इसके साथ ही जिले में 34 स्थानों पर मेले का आयोजन होगा।
वहीं, 35 जगहों से शिव बरात निकलेगी। इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ में है। जनपद के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम व निगरानी रखने के साथ-साथ गश्त पर रहने के दिशा निर्देश दिया गया है। साथ ही इस बार ड्रोन कैमरा के साथ ही सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों भी जिले के तमाम गंगा घाट, मंदिर और भीड़ वाले इलाकों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखेगी।
महाहर धाम पर एक एसडीएम, दो सीओ और 250 पुलिसकर्मी तैनात
महाशिवरात्रि पर जिले में प्रसिद्ध शिवमंदिर महाहर धाम पर इस बार करीब 90 हजार से एक लाख श्रद्धालु जलाभिषेक के साथ ही दर्शन व पूजन करेंगे। इन श्रद्धालुओं को नियंत्रित रखने के लिए दो क्षेत्राधिकारी और एक उपजिलाधिकारी के साथ ही 250 की संख्या में तैनात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं, ड्रोन कैमरा, एलआईयू और सादे कपड़े मौजूद महिला और पुरूष कर्मियों की मद्द से भी पुलिस भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। संवाद
शहर में सात स्थानों से निकलेगी शिव बरात
महाशिवरात्रि पर इस बार शहर में सात स्थानों से शिव बारात निकलेगी। यह बरात शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर निकलेगी। कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, शहर के तुलसीया का पुल, उर्दु बाजार, शिव मंदिर रजागंज, बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर चीतनाथ, हनुमान मंदिर गोराबाजार, प्रकाश टॉकिज चौराहा और अंधऊ से यह बारात निकलेगी। इन बरातों के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेंगे। संवाद