दानापुर मंडल के डीआरएम आरके झा शुक्रवार को जमानिया रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के आला अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पैनल रूम में रखे
शिकायत रजिस्टर पर दर्ज शिकायतों के बारे में जानकारी ली। शिकायतों के मद्देनजर टीआई उमेश कुमार सिंह को फटकार लगाई। उन्होंने पार्क में बेंच लगावाने और विद्युत उपकेंद्र को रंगवाने को कहा।
रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने के तहत यात्री प्रतीक्षालय, आटो पार्किंग, टिकट बुकिंग काउंटर आदि का निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। डीआरएम आरके झा अपने विशेष सैलून से सुबह दस बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने निर्माण
कार्यों का निरीक्षण करते हुए पैनल रूम के अंदर बोड़र पर लिखे कुछ महत्वपूर्ण टेलिफोन नंबरों को फिर से अपडेट कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने पैनल रूम में रखे विभिन्न रजिस्टरों की जांच की। सर्दी के मौसम में घने
कोहरे की समस्या के समाधान की व्यवस्था करने को कहा। रेलवे परिसर के चहारदीवारी में जगह-जगह खुले रास्तों को बंद कराने का निर्देश दिया। पैनल रूम के आगे पार्क के पास यात्रियों को बैठने के लिए बेंच बनवाने और स्टेशन
पर स्थित विद्युत उपकेंद्र का रंगरोगन कराने का भी निर्देश स्टेशन के अधिकारियों को दिया। विभागीय सूत्रों की तो मुताबिक 18 दिसंबर को जीएम का दौरा होना है। इसी के मद्देनजर डीआरएम स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे है।
कमांडेट एम सुरेश, डीसीएम अमित प्रभाकर, ए खान, गरिमा श्रीवास्तव, ओमप्रकाश आदि उनके साथ रहे।