फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नशे में दौड़ा रहे वाहन, एक दिन में 39 चालक पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सड़क सुरक्षा अभियान के बीच जिले में नशे में वाहन चलाने वालों की बढ़ती संख्या ने पुलिस और परिवहन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को बिरनो टोल प्लाजा पर चलाए गए विशेष अभियान में शराब पीकर वाहन चलाते 39 चालक पकड़े गए। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात और बिरनो थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आठ टीमों का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया गया। बिरनो टोल प्लाजा की आठों लेन समेत मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान रोडवेज बसों, चार पहिया और दो पहिया वाहनों सहित कुल 319 वाहनों की जांच की गई। इनमें 39 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिले। पुलिस ने सभी का चालान कर वैधानिक कार्रवाई की। इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन में 21 अन्य वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान कुल चार लाख 30 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें