फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। मोबाइल और पैसे का लालच देकर विद्यालय के कमरे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की देर रात केस दर्ज कर आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को उसके गांव बरेंदा के समीप मोड़ से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए गए। आरोपी का चालान करने के बाद छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

गांव के बाहर स्थित एक विद्यालय की सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा गत आठ अक्तूबर को छुट्टी होने पर घर जा रही थी। विद्यालय के पास खड़े एक निजी बोलेरो चालक मुन्ना राम उर्फ डबलू ने छात्रा को मोबाइल और रुपये देने के बहाने से बुलाया और एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। छात्रा ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। वे देर शाम थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने घटनास्थल पर छानबीन की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसके गांव के बाहर मोड़ से सुबह 11:45 बजे गिरफ्तार किया। मरदह थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को उसके गांव बरेंदा के बाहर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें