फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप फटने से पेयजल की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर में आम जन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार की तरफ से लाखों रुपये खर्च किया जा रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की लापरवाही की वजह से सरकार की कवायद पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जमानिया तहसील क्षेत्र के सब्बलपुर गांव में बनी पानी टंकी से गांव में जलापूर्ति के लिए लगी पाइप एक हफ्ते से राष्ट्रीय राजमार्ग 97 (24) पर फटी है। इससे सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई लेकिन विभागीय अधिकारियों ने फ़टी हुई पाइप को बनवाना अभी तक मुनासिब नहीं समझा। इससे ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गांव के अखिलेश कुमार, गंगा यादव, मनोज यादव, मनोज कुमार, चंद्रेश आदि ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। टूटी पाइप को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें