फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक रनिंग ट्रैक पर दौड़ेंगे युवाओं के सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खिलाड़ियों को जो सुविधाएं अब तक दिल्ली, लखनऊ जैसे शहरों में मिलती थी, अब यहां भी अपने शहर में मिलेगी। करोड़ों की सिंथेटिक रनिंग ट्रैक पर धावक दौड़ का अभ्यास करेंगे और उनकी इस मेहनत से उनके सपनों को पंख लगेंगे। नवीन स्टेडियम में बनने वाले इस 400 मीटर के ट्रैक पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। इधर गोराबाजार नेहरू स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ की व्यवस्था होगी, जिस पर हॉकी खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2018 से नगर आरटीआई मैदान के करीब 26 बीघा में नवीन स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे जनपद के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभाग निखारने और बेहतर अभ्यास का मौका मिल सके। हालांकि स्टेडियम का निर्माण अपने अंतिम पड़ाव की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों और होने वाले खेल आयोजनों को बेहतर आयाम मिल सके। इसके लिए सबसे जरूरी था धावकों के लिए सिंथेटिक रनिंग ट्रैक की, जिस पर धावक अभ्यास करके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकेंगे। करीब 400 मीटर तक इस ट्रैक को बिछाने के लिए खेल विभाग की ओर से वर्ष 2019 में भेजा गया है। हालांकि नवीन स्टेडियम अब तक तैयार नहीं हो सका है। ऐसे में जैसे ही स्टेडियम बनकर पूर्ण होगा, शासन द्वारा प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलते ही इस पर भी कार्य शुरू हो जाएगा। इधर नवीन स्टेडियम के पूर्ण होने के बाद गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों के लिए एस्ट्रोटर्फ की व्यवस्था हो जाएगी, जिससे वह इस पर आसानी से अभ्यास कर सकेंगे। जनपद में सैदपुर स्थित करमपुर के बाद नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों के हॉकी को रफ्तार मिलेगी। वजह एस्ट्रोटर्फ मैदान पूरी तरह समतल होता है। इसमें कृत्रिम घास उगाई जाती है, जो साधारण घास की अपेक्षा अधिक मजबूत होती है। इस घास की मिट्टी के अंदर पकड़ मजबूत होती है, जिससे खेल के दौरान यह उखड़ती नहीं है और एक बड़ी समस्या जैसे खेल के दौरान मैदान पर गड्ढे होने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
निर्माणाधीन नवीन स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनेगा। इस पर धावक अभ्यास कर सकेंगे। उनके लिए यह एक बेहतर व्यवस्था होगी, जिससे उनकी प्रतिभा और भी निखरेगी। वजह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर से दौड़ इस ही होती है। ऐसे में यह सुविधा धावकों के लिए काफी अच्छी होगी।
विज्ञापन

- जवाहर यादव, क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर।
धनराशि मिलते ही शुरू होगा कार्य
गाजीपुर। आरटीआई मैदान के करीब 26 बीघा में बन रहे नवीन स्टेडियम का निर्माण करीब चार करोड़ से अधिक धनराशि में हो रहा है। वर्ष 2018 से बन रहे इस स्टेडियम के लिए पुन: रिवाइज इस्टीमेट बनाकर करीब पांच करोड़ के आस-पास शासन को भेजा गया है। इस धनराशि के मिलने के बाद स्टेडियम के तीन मुख्य गेट, फिनिशिंग के कार्य सहित अन्य कार्य भी पूर्ण हो कराए जाएंगे, जिससे जल्द से जल्द खिलाड़ियों को इस नवीन स्टेडियम का लाभ मिल सके।
ये होता है सिंथेटिक रनिंग ट्रैक
गाजीपुर। सिंथेटिक ट्रैक एक खास तरह की रबर को कुसिंग करके बनाया जाता है। यह किसी मौसम में एथलीट को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सक्षम होता है। इसके निर्माण के लिए कई तरह की राख, रेत, चट्टानों का बुरादा उपयोग में लाया जाता है। साथ ही रबर से कुसनिंग की जाती है। इसमें अभ्यास करने पर पैरों में अकड़न, जकड़न नहीं आती है। शरीर को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें