फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू के विचारों से मिलती है प्रेरणा

Fri, 30 Jan 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से आमघाट गांधी पार्क में शुक्रवार को महात्मा गांधी का बलिदान दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि बापू के विचारों से पूरी दुनिया को देश प्रेम, आपसी भाईचारा की प्रेरणा मिलती है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन



वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह ने बापू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी की अहिंसावादी नीतियों से सारे देश को प्रेरणा मिलती है। अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष सफीक अहमद ने कहा कि हमें बापू के बताए रास्ते पर चलकर इस देश की अखंडता एवं एकता को बनाए रखने की जरूरत है।

 पूर्व सांसद एवं जिला प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के बताए गए मार्गों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अजय सिंह, मिंलिद सिंह, फैसल कमाल, सबिबुल हसन, अब्दुर राफेज्या ने भी विचार व्यक्त किया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद मुनींद्रनाथ राय को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अखिलेश राय, आशुतोष गुप्ता, अवधेश राय शास्त्री, चंद्रिका सिंह, सम्मीउल्लाह  आदि थे।
विज्ञापन


 युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में गांधी पार्क में स्थित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष गुप्त ने कहा कि गांधी जी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्रीय कल्याण मोर्चा के कार्यकताओं ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार तिवारी ने स्वच्छ गाजीपुर स्वच्छ भारत अभियान की घोषणा करते हुए अधिकारियों को पत्रक सौंपा।  मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार शहीद पार्क में गांधी जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें