फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 21 लाख से बनेगी नाले की दीवार, जलभराव से मिलेगी राहत

विज्ञापन
कचहरी तिराहा के पास स्थित नाला। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के कचहरी तिराहे के पास स्थित नाले की जर्जर स्थिति से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर पालिका परिषद ने नाले की एक ओर पक्की दीवार और आरसीसी पटिया के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। करीब 21 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

लंबे समय से यह नाला आसपास के मोहल्लों के लिए समस्या बना हुआ था। बरसात के दिनों में जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती थी कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता था। नगर पालिका के अवर अभियंता (जेई) परमानंद ने बताया कि नाले के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव पास हो चुका है और इसका स्टीमेट तैयार कर कार्यालय को भेज दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) डीके राय ने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता में रखा गया है। जलभराव की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द ई-टेंडरिंग कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा, ताकि बरसात से पहले लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें