फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वैदिक रीति रिवाज से डॉ. उमेशचंद्र का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. उमेशचंद्र मिश्रा को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के दीक्षांत समारोह में डी-लिट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर वैदिक रीति रिवाज से उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय सूचना एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथों संयुक्त रूप से डॉ. उमेशचंद्र मिश्रा को शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट अनुसंधान के लिए यह उपाधि दिया गया। अंतरिक्ष, खगोलीय, आयुर्वेद, आध्यात्म सहित कई अन्य सात विषयों में शोध करने के साथ ही सभी विषयों में गोल्ड मेडल से सम्मानित डॉ. उमेशचंद्र भारतीय एवं पाश्चात्य दार्शनिकों एवं भाषा वैज्ञानिकों के सिद्धांतों एवं मान्यताओं के बीच साम्य और वैषम्य को प्रकाश में लाया है। शुक्रवार को ख़ानपुर स्थित विद्यालय परिसर पहुंचते ही डॉ. उमेशचंद्र को शिक्षकों ने वैदिक मंत्रोच्चार संग तिलक लगाकर आरती उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें