अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा नगर स्थित कार्यालय पर शनिवार को हुई। इसमें डॉ. पूजा नगर अध्यक्ष और नगर मंत्री आदित्य राज सिन्हा को बनाया गया।
इसके अलावा डा. कल्याणी सिंह, विश्वमोहन सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, अतुल सिंह और राहुल श्रीवास्तव को नगर मंत्री बनाया गया। अवनीत भारद्वाज, चंद्रप्रकाश वर्मा, उज्ज्वल यादव, शाम्भवी वर्मा, प्रसंसा सिंह और रितिक सिंह को नगर सह मंत्री बनाया गया। शास्वत सिंह, राहुल यादव, चंदन यादव और नितिन सिंह को सह संयोजक बनाया गया। नगर संयोजक दीपक तिवारी तथा शुभम और धीरज सह संयोजक बनाया गया। नगर सोशल मीडिया सौरभ चौरसिया और मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी कबीर गुप्ता को दी गई। नगर छात्रा प्रमुख सोनम तो बंटी को सह छात्रा प्रमुख की जिम्मेदारी मिली। राष्ट्रीय कला मंच की नगर संयोजक नेहा और अंकित यादव को सह संयोजक बनाया गया। इसकी घोषणा जिला प्रमुख डा. शैलेंद्र सिंह एवं जिला संयोजक सूरज ने किया। मंच संचालन शुभम शाहू ने किया।