फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चार ब्लाॅकों में कस्तूरबा की छात्राओं के लिए बनेगी डाॅरमेट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की आवासीय समस्या दूर करने के लिए चार विकास खंडों में डाॅरमेट्री का निर्माण कराया जाएगा। एक डाॅरमेट्री का निर्माण 18 लाख 33 हजार से होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया गया है और उसे 40 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। इस क्रम में जिले के 16 में से 14 विकास खंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जा रही है। इन विद्यालयों में सौ-सौ सीटें निर्धारित की गई हैं। इसमें 75 प्रतिशत सीटें पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के प्रवेश के लिए निर्धारित हैं। जबकि 25 प्रतिशत सीट सामान्य वर्ग की गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बालिकाओं के प्रवेश के लिए है। इन स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं की आवासीय समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन की ओर से चार ब्लाॅकों में डाॅरमेट्री का निर्माण कराया जा रहा है। सादात, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल और देवकली ब्लाॅक में यह बनाए जाएंगे। प्रत्येक डाॅरमेट्री 18 लाख 33 हजार की लागत से बनेगी। इसके लिए यूपीसीएलडीएफ को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। शिक्षा विभाग के मुताबिक संस्था को 40 प्रतिशत धनराशि कुछ महीने पहले उपलब्ध करा दी गई है लेकिन अभी कुछ जगहों पर ले-आउट का ही कार्य हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें