फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों में चिकित्सक तैनात होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। सैदपुर ब्लाक में शुक्रवार की शाम अपने पैतृक गांव सिधौना पहुंचे आयुष राज्यमंत्री डा दयाशंकर मिश्र दयालु का लोगों ने स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, योग और यूनानी आदि भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को पुनर्जीवित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। महर्षि सुश्रुत काशी में प्राचीन काल में आपरेशन किया करते थे। उन्होंने कहा की सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में चिकित्सकों को उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात अपने गांव के पहुंचने के बाद शिव मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद होली मिलन समारोह में शामिल हुए। जहां गायकों के संगीतमय कार्यक्रम में लोग देर रात तक आनंदित होते रहे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि भाजपा प्रदेश सह संगठन प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि दयालु के कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता ने इन्हें भाजपा के शिर्ष नेतृत्व को प्रभावित किया है जिससे इन्हें प्रदेश के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर करुणा शंकर मिश्र, विंदेश्वरी सिंह, पंकज मिश्रा, प्रधान राकेश मिश्रा, अनिमेष मिश्रा, कृष्णानंद सिंह, राजीव सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, गायक मनोहर सिंह, पल्लवी पहड़िया और विनोद सिंह ने फगुआ चैती गीत के साथ हास्य गीतों की स्वर लहरी में श्रोताओं को खूब झुमाया। कार्यक्रम का संचालन शिवाजी मिश्रा और अध्यक्षता जयप्रकाश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें