फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डॉक्टरों की लापरवाही, गाजीपुर के स्वास्थ्य केंद्र से लौट रहे मरीज; बोले- कभी दवाइयां तो कभी चिकित्सक लापता

Sat, 19 Jul 2025 11:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में स्वास्थ्य केंद्र देवल पर डाॅक्टरों का न होना मरीजों के लिए भारी पड़ रहा है। शिकायत है कि यहां दवाइयां भी नहीं उपलब्ध रहती हैं। इस कारण लोगों को प्राइवेट अस्पतालों की ओर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghazipur News: गाजीपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवल पर चिकित्सकों की लापरवाही से मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के न रहने पर मरीजों को घर लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों में रोष है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग सीएचसी और पीएचसी पर बेहतर चिकित्सा देने का दावा करते हैं। जबकि हकीकत इसके विपरीत है। स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर केवल खानपूर्ति की जा रही है। स्थिति यह है कि कहीं चिकित्सक हैं तो दवा नहीं, दवा है तो चिकित्सक नहीं और दोनों हैं तो संसाधन नहीं।

चिकित्सकों की लापरवाही आए दिन सामने आने के बावजूद संबंधित जिम्मेदार कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पीएचसी देवल पर शनिवार को पहुंचे दर्जनों मरीज को उस वक्त वापस लौटना पड़ा, जब वहां कोई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। उपचार के लिए पहुंचे मरीज ने बताया कि डॉक्टर तीन दिन से नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों-तीमारादों को परेशानी

ग्रामीणों में चर्चा है कि जिम्मेदार डॉक्टर के द्वारा ड्यूटी को लेकर शिफ्टवार सूची बनाई गई थी। बावजूद इसके यहां आए मरीजों को बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ रहा है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती।

छात्र नेता विपुल सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर कोई भी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। बताया कि शिकायत सीएमओ सहित जिलाधिकारी से करते हुए सभी दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। चेताया कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें