फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों की सांस न टूटे, ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए भिड़े तीमारदार

Mon, 26 Apr 2021 02:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल गाजीपुर में आक्सीजन सिलेंडर की छीना-झपटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपनों की सांसे न उखड़े, बस किसी तरह जान बचे। ऑक्सीजन सिलिंडर को लेकर तीमारदारों के बीच कहासुनी और छीना-झपटी जारी है। आक्रोश इतना कि कोई स्वास्थ्य कर्मी मना करने का जहमत तक नहीं उठा रहा है। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा ऑक्सीजन सिलिंडर पर्याप्त होने का झूठा राग अलापते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


गाजीपुर में ग्रामीण क्षेत्र से तीन मरीज आपातकालीन कक्ष में पहुंचे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आने पर डाॅक्टर ने महिला वार्ड में भर्ती करा दिया। उनके परिवार के लोग ऑक्सीजन सिलिंडरर का इंतजार करने के साथ स्वास्थ्य कर्मियों से गुहार लगा रहे थे। करीब तीन से चार घंटे बीत गए, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं होने पर अन्य वार्डों में ऑक्सीजन सिलिंडरर की तलाश करते हुए मेडिकल वार्ड में पहुंचे।

वहां एक बेड के पास ऑक्सीजन सिलिंडर खाली देखकर लेकर चले आए। जब इसकी जानकारी दूसरे मरीज के तीमारदार को हुई तो वह सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे और छीना झपटी शुरू हो गई। यह देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी सीएमएस डाॅ. राजेश सिंह ने तीनों मरीजों को ऑक्सीजन की व्यवस्था कराकर मामला तो शांत करा दिया, लेकिन चलाने के लिए रेगुलेटर नहीं होने से परिजन इधर-उधर मेडिकल स्टोरों पर दौड़ लगाते नजर आए। काफी प्रयास के बाद दोगुने दाम पर रेगुलेटर लेकर पहुंचे और अपनों की टूट रही सांस को बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें