फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पिकअप के धक्के से महिला घायल

Fri, 27 Feb 2015 11:27 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर के कटया गांव के पास शुक्रवार की दोपहर असंतुलित पिकअप की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उसकी चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। नशे में धुत चालक सहित पिकअप जीप को पुलिस थाने ले आई है।
विज्ञापन



कटवा गांव की रहने वाली देवती देवी (55) दोपहर में गाय को चारा खिला रही थी। उसी दौरान हरिहरपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप असंतुलित हो गई और महिला को चपेट में लेते हुए गाय को रौंद दिया। हादसे में गाय की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुर्घटना के बाद चालक वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भाग रहा था। इसी बीच सामने से आ रहा बाइक सवार सौरभ गुप्त जीप को रफ्तार में देख घबरा गया और चलती बाइक से कूद गया। उसकी बाइक जीप के अंदर घुस गई, जिससे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ने जीप मौके पर ही खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


चालक पूूरी तरह से नशे में धुत था। घटना की जानकारी होेते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल इसका सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चालक सहित जीप को थाने लाई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।


खाई में उतरी बस, पांच यात्री घायल
मरदह थाना क्षेत्र के वन विभाग के पास शुक्रवार की दोपहर सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। इस दुर्घटना में पांच यात्रियों को चोटें आई। मऊ से सवारी लेकर एक निजी बस शुक्रवार की दोपहर गाजीपुर आ रही थी। इसी दौरान वन विभाग कार्यालय के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खाईं में उतर गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें