फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया

Fri, 12 Dec 2014 11:01 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह पटेल ने शुक्रवार को मरदह स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। मरदह प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र के बगल में सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


वहां खाली पड़ी जमीन को देखने के लिए जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह पटेल, सीएमओ महेन्द्र प्रताप सिंह के साथ पहुंचे और जमीन की लेखपाल से पैमाइश कराई। इस दौरान वहां सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके पश्चात प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां साफ -सफ ाई को लेकर कर्मचारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि इसमें लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें