फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कुमार अध्यक्ष, अंकित उपाध्यक्ष

Fri, 12 Dec 2014 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 17 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 4004 छात्र मतदाताओं को करना था। शुक्रवार दिन में 10 बूथों पर कराए गए मतदान में महाविद्यालय के 1761 छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर दो बजे के  बात मतों
विज्ञापन


की गणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी की ओर से घोषित नतीजों के अनुसार अनिल कुमार प्रथम 944 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। संदीप कुमार राय को 775 तथा अनिल कुमार द्वितीय को 31 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अंकित राय 705 मत

पाकर विजयी घोषित किए गए। सूर्यभान सिंह यादव को 555 तथा रितेश कुमार सिंह को 474 मत मिले। महामंत्री पद पर सुभाष कुमार 547 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा प्रियेश रंजन को 188, संदीप सिंह यादव को 538, सत्यम तिवारी 344 तथा
विज्ञापन


शिवम कुमार शर्मा को 95 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री पद पर ऋषभ कुमार उपाध्याय 922 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। आदित्य यादव को 397 तथा अमरजीत तिवारी को 405 मत मिले। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अजय सिंह कुशवाहा 785 मत पाकर विजयी रहे।

दीपू साहनी को 252 मत मिले। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण हिमांशु जायसवाल निर्विरोध विजयी घोषित किए गए। परिणाम की घोषणा के बाद चुनाव अधिकारी प्रो. अवधेशनारायण राय ने विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्राचार्य डा. शशिकांत राय सहित कई अन्य प्राध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें