फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जल्द होगी जिला पंचायत की बैठक, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला पंचायत में सियासत गरम है। जिला पंचायत सदस्य दो गुट में बंट गए हैं। एक गुट जिला पंचायत अध्यक्ष के पक्ष में तो दूसरा गुट उनके विरोध में हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का दावा है कि कुछ सदस्यों को छोड़कर सभी उनके ही साथ है, जो जल्द होने वाली बोर्ड की बैठक में दिखेगा भी। दूसरी ओर लामबंद हुए जिला पंचायत सदस्य भी बोर्ड की बैठक में दो-दो हाथ करते हुए शक्ति प्रदर्शन की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 67 हैं। इसमें से 40 सदस्य मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में शामिल हुए। शाम साढ़े चार बजे तक बंद कमरे में बैठक चली। सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के पति व प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल के व्यवहार और भाषा को लेकर आपत्ति जताई। मांग किया कि वे सदस्यों से आकर माफी मांगे। साथ ही टेंडर में 1/67 को ध्यान में रखते हुए बजट जारी करने को लेकर आवाज उठाई। सदस्यों का आरोप साल में 6 बार बैठक होनी चाहिए लेकिन दो बार से अधिक बैठक नहीं हुई। ओवर रेट पर टेंडर भी जारी कर दिए गए। इधर, जिला पंचायत सदस्यों के मुखर होते देख जिला स्तरीय एक अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों के माध्यम से नाराज जिला पंचायत सदस्यों को फोन करवाया। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनते हुए अध्यक्ष और सदस्यों में बन रही दूरी को खत्म कराने पर बल दिए। दूसरी ओर सदस्य अपनी मांगों पर अड़े हैं और जल्द बैठक कराने की बात कह रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष की तरफ से भी जल्द बैठक आयोजित कर यह संदेश देने की तैयारी है की आज भी जिला पंचायत सदस्य उनकी तरफ हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने कहा कि जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी और विरोध करने वाले भी अपने ही हैं, उन्हें भी मना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें