फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की खराब सड़कों पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के सभागार में 37 बिंदु, क्रिटिकल गैप्स-विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चिकित्सा, समाज कल्याण, दिव्यांग, प्रोबेशन, कृषि, जल निगम, बेसिक शिक्षा, गन्ना, विद्युत, सहकारिता, आरईएस, बाल विकास, सिंचाई, लोक निर्माण आदि विभागों की तरफ से कराई जा रही शासन की योजनाओं के विभिन्न कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने जिले में खराब सड़कों की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता लोनिवि को जिले की खराब एवं जर्जर स्थिति वाली सड़कों की कैटगरी वाइज सूची बनाते हुए पहले सबसे खराब एवं उसके बाद उससे खराब सड़कों को चिन्हित करते हुए मरम्मत कराने का निर्देश दिया। पंचायत राज विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के 1238 ग्रामों में बनाए जाने वाले सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण की जानकारी ली। शेष निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयुष्मान कार्ड को कैंप के माध्यम से जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से विभागवार आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। शिकायत पत्रों-डिफाल्टर हुए शिकायत पत्रों को दो दिन के भीतर निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागों की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक दशा में पात्रों, किसानों, आमजन को उपलब्ध कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें