फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ग्राम पंचायत के खिलाड़ियों को िमलेगी उड़ान, होगा अपना खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गांव की खेल प्रतिभाओं को अब मैदान के अभाव में भटकना नहीं पड़ेगा। मनरेगा के तहत जिले के हर ग्राम पंचायत में खेल के मैदान बनाए जाएंगे। यहां लगभग सभी प्रकार के खेलों में जौहर दिखाया जा सकेगा। ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव पर यह काम होगा। मनरेगा की ओर से प्रस्तावित कार्यों की सूची ग्राम पंचायतों को भेज दी गई है। जिले में 1238 ग्राम पंचायतों में इस वित्तीय वर्ष में 100 खेल के मैदान चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन

खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारों की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसके बावजूद प्रतिभा होने पर भी ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते हैं। इसकी प्रमुख वजह नियमित अभ्यास की कमी है। अधिकांश गांव में खेल मैदान नहीं हैं। ऐसे में ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर नहीं पाती है। मनरेगा से कराया जाने वाला यह काम बेहद अहम होगा। मनरेगा से होने वाले कार्यों में खेल के मैदान विकसित कराना भी शामिल है। ग्राम पंचायतें अपनी कार्ययोजना में खेल के मैदान बनवाने का प्रस्ताव शामिल करेंगी। मैदान के लिए जमीन भी चिन्हित करनी होगी। इसके बाद मनरेगा के तहत जमीन का समतलीकरण कराकर वहां खेल का मैदान बनाया जाएगा। मनरेगा की ओर से कराए जाने वाले कार्यों की सूची ग्राम पंचायतों को भेज दी गई है। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान बनाए जाने के दौरान उन गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां खेल का मैदान नहीं है। खेल का मैदान इस तरह से विकसित किया जाएगा कि वहां हर तरह के खेल हो सकें। डीसी मनरेगा गोपाल कृष्ण ने बताया कि प्रत्येक गांव में मनरेगा से खेल मैैदान बनाया जाना है। ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव पर यह काम होगा। चालू वित्तीय वर्ष में सौ खेल मैदान चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें आगामी मार्च तक पूरा किया जाना है ।
पांच लाख में होगा स्थापित, खेल-कूद के होंगे संसाधन
गाजीपुर। ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के तहत बन रहे खेल मैदान को करीब पांच लाख रुपये में स्थापित कराया जाएगा। इसके साथ ही वहां पौध रोपण होगा। साथ बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था कराई जाएगी। यहीं नहीं टहलने के लिए फुटपाथ का निर्माण कराया जाना है। शाम के समय प्रकाश की उत्तम व्यवस्थाञ कराई जाएगी, जिससे लोग टहल सके और खिलाड़ी अपनी अभ्यास निरंतर रख सके और किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न कराना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें