फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटलेट्स चढ़ाने की सुविधा से जल्द लैस होगा जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जल्द ही प्लेटलेट्स चढ़ाने की सुविधा मिलेगी। ब्लड बैंक में दो कक्ष का निर्माण पूरा हो गया है। अब फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। एक सप्ताह में पूर्ण होने के साथ रखी गई मशीनों को भी लगाकर कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। जुलाई के प्रथम सप्ताह से मरीजों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

प्लेटलेट्स न चढ़ने से यहां के मरीजों को वाराणसी और गैर जनपदों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में कई मरीजों को तत्काल सुविधा न मिलने से उनकी जान चली जाती है। खासकर डेंगू पीड़ित मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इधर राजकीय मेडिकल कॉलेज के संचालन के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की प्रक्रिया तेज हो गई। एक तरफ जहां डायलिसिस की सुविधा से सुदृढ़ किया जा रहा है। वहीं लंबे समय से बंद चल रही ऑपरेशन की व्यवस्था भी संचालित हो रही है। साथ ही स्तन कैंसर से पीड़ित मरीज का उपचार कर उन्हें सुरक्षित किया गया। इधर प्लेटलेट्स की मशीन स्थापित होने और इस सुविधा का संचालन होने से अब मरीजों काफी लाभ मिलेगा। इसके लिए ब्लड बैंक में ही कक्ष का निर्माण कराकर मशीन भी शासन द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। अब कक्षों के पूर्ण होने के बाद मशीनों को स्थापित कराने का काम शुरू हो जाएगा, जिससे जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मरीजों को मिलने लगे।
जल्द ही इस सुविधा का लाभ मरीजों को मिलने लगेगा। साथ ही अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं से जिला अस्पताल को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है। प्लेटलेट्स चढ़ाने की व्यवस्था होने से अब मरीजों को अन्यत्र जनपदों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। - डा. राजेश सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें