प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने नगर के नवाबगंज मुहल्ले में वीर अब्दुल हमीद सेतु पर बनी सीढ़ी एवं नवाबगंज में नाले पर पर बनी पुलिया के लोकार्पण एवं रामलीला परिसर नवाबगंज में विधायक निधि योजनांतर्गत बनने वाले सामूहिक विवाह घर का शिलान्यास रविवार की शाम को किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सभा में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृृत्व में सपा की सरकार बनने के बाद से ही गाजीपुर निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।