फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकालने पर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की मासिक बैठक महासभा के सदर ब्लाक के अध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास्तव के नौरंगाबाद स्थित आवास पर आयोजित हुई। इसमें सदस्यता अभियान और 16 नवंबर को भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकालने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में महासभा के संगठन मंत्री चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव को सदस्यता अभियान का प्रमुख मनोनीत किया गया। इसके साथ-साथ यह फैसला लिया गया की अगर कोई प्रशासनिक अड़चन आड़े नहीं आई तो 16 नवंबर को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री चित्रगुप्त की जयंती पर उनकी शोभायात्रा धूमधाम से निकलेगी। इस अवसर पर महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर, मोहनलाल श्रीवास्तव, अरुण सहाय, विजयप्रकाश श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, संजय सेवराई आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन जिला सचिव शैल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें