मरदह। बरसात एवं घर की नाली के पानी की निकासी की समस्या को लेकर मरदह गांव के लोगों ने रविवार को उप जिलाधिकारी कासिमाबाद रमेश मौर्य को पत्रक सौंपा। लोगों ने बताया कि बाजार से होकर सीसी रोड जो गांव जाती है उस पर महीनों से बरसात का पानी जमा होने के साथ घरों के आंगन में पहुंच जा रहा है। इसी मार्ग से सटे दो पोखरी है जिसके पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं, जिससे आए दिन पोखरी ओवरफ्लो होकर मार्ग सहित घरों में गंदा पानी पहुंचा दे रही है, जिसका कारण यह है कि उक्त पोखरी के पानी निकासी वाले नाले पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा करके अपने निजी उपयोग के लिए निर्माण कार्य करा चुके हैं। इससे पानी निकासी की समस्या वर्षो से जटिल बनी हुई है। पत्रक सौंपने वालों में पूर्व प्रधान रामजी गुप्ता, रामलाल राम, अब्दुल सलाम, सोहन गुप्ता, कैलाश गुप्ता, ईश्वचंद गुप्ता, सलीम अहमद, बाबूनंदन मद्धेशिया, ओमप्रकाश मद्धेशिया, संजीव कुमार गुप्ता, पन्नालाल पटवा, रामजन्म राम आदि शामिल रहे।