रेवतीपुर। ब्लाक और जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर खेल शिक्षकों की बैठक स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र में शुक्रवार को हुई। इसमें ब्लाक के विद्यालयों के बच्चों की खेल में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चे यूनिफार्म में होने चाहिएं। सभी संकुल क्षेत्र के विद्यालयों का अलग-अलग झंडा होगा। इसके लिए स्काउट एवं शारीरिक शिक्षक बच्चों की तैयारी कराएंगे। पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन में जरूरी है। खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर हमें ब्लाक स्तर अच्छे अंक लाने हैं। इसके लिए सभी विद्यालयों के शिक्षकों की अलग-अलग जिम्मेदारी होगी। कहा कि खो-खो टीम, दौड़, कबड्डी, सामूहिक गायन, नृत्य प्रतियोगिता की टीम की भागीदारी होनी चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष कृष्णकुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी, प्रवीण शुक्ला, प्रेम उपाध्याय, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, संजय राय, कृष्णानंद राय, प्रफुल्ल कुमार राय, संत कुमार, उस्मान अंसारी, मुश्ताक उपस्थित थे।