विशेष परिस्थिति में दंगाइयों पर काबू पाने के लिए गुरुवार को पुलिसलाइन में दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया गया। एसपी, डीएम समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास हुआ। हथियार चलाकर डीएम और एसपी ने भी अभ्यास किया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पुलिसलाइन में दंगा नियंत्रण के पूर्वाभ्यास के लिए जिले के सभी थानाध्यक्ष, छह-छह पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था। एसपी सोमेन वर्मा और अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में प्रतिसार निरीक्षक ने प्रशिक्षण देना शुरू किया। जिलाधिकारी संजय खत्री ने भी दंगाइयों को काबू में करने के लिए रबर की गोलियां दागने के साथ ही आंसू गैस छोड़ने का अभ्यास किया।