फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी, जल जमाव के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 22 Jun 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में साफ-सफाई एवं जलनिकासी की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर दस और तीन के वाशिंदों के साथ गुरुवार की सुबह नगर में विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर नगर में भ्रमण किया। इस दौरान चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश अकेला ने कहा कि पहले मोहल्ले के पानी की निकासी हो जाती थी। लेकिन नगर अध्यक्ष द्वारा सोनारपुरा में गलत ढंग से नाली का निर्माण करा देने से पानी निकासी नहीं हो पा रही है। इससे मुहल्ला में हमेशा गंदे पानी का जमाव हो रहा है। मुहल्ला में एक इंटर कॉलेज तथा दो नर्सरी स्कूल भी है।

इसमें छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों को आवागमन के दौरान मार्ग पर पानी लगा होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहन सवार तो किसी तरह से पानी के बीच से निकल जा रहे हैं, लेकिन पैदल आवागमन करने वालों की काफी फजीहत हो रही है। पानी से दुर्गंध आने से एक तरफ जहां लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सताता रहता है, वहीं मच्छरों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


बारिश होने पर समस्या और भी गंभीर हो जा रही है। बार-बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि इस समस्या से संबंध में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा जाएगा।

चेतावनी दी कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वार्डवासियों के साथ सड़क उतरने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में उमेश वर्मा, अनूप मास्टर, निर्भय जायसवाल, विनोद वर्मा, रमाशंकर फौजी, प्रवीण जायसवाल, दोस्त मुहम्मद, मन्नान, कमलेश, संजय, जायसवाल, राजकुमार वर्मा, अरविंद वर्मा, पवन, ज्योति, संतोष आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें