फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: देवोत्थान एकादशी आज, घर-घर होगा तुलसी विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। देवोत्थान एकादशी मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्री हरि योग निद्रा से जागेंगे। घर-घर तुलसी विवाह होगा। इसको लेकर सोमवार की शाम तक श्रद्धालु तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में बाजार गुलजार रहे। ईख और शकरकंद की लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष को देवोत्थान एकादशी पड़ती है। इसी दिन तुलसी व शालिग्राम का विवाह होगा। आयोजन के लिए सुबह से लेकर शाम तक लोगों ने अपने-अपने घरों की साफ-सफाई की। तुलसी विवाह पर ईंख व शकरकंद प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। तैयारी को लेकर बाजार में रौनक रही। सिंचाई विभाग चौराहा, मिश्रबाजार, लंका, चीतनाथ समेत रौजा पर लोगों ने खूब ईख और शकरकंद की खरीदारी की। देवोत्थान एकादशी पर घरों से लेकर मंदिरों में भगवान विष्णु को शंख, डमरू, मृदंग, झाल और घंटी बजा कर योग निद्रा से जागृत किया जाएगा। वैष्णव व साधु-संत व्रत रहेंगे। मान्यताओं के अनुसार देवोत्थान एकादशी का व्रत करने से घरों में भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी का वास हाेने के साथ अकाल मृत्यु नहीं होती है। भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु परिवार की कुशलता के लिए प्रार्थना करेंगे।
16 से गूंजेगी शहनाई -पंडित मुनींद्र उपाध्याय के अनुसार 16 नवंबर को भगवान सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन से शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी। शुभ मुहूर्त शाम 7.35 बजे है। वहीं 16 दिसंबर से अगले वर्ष 15 जनवरी तक एक महीने का खरमास रहेगा। इसके कारण शादी-विवाह के कार्यों पर ब्रेक लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में विवाह मुहूर्त-16, 17, 18, 22, 23, 28 व 29 नवंबर की तिथि विवाह के लिए उपयुक्त है।
दिसंबर में विवाह मुहूर्त-3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 14 तारीख विवाह के लिए शुभ माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें