सिद्धपीठ पर दर्शन के बाद केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि अध्यात्म जगत में एक तीर्थ स्थल के रूप में स्थापित सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर दर्शन पूजा की काफी दिन से लालसा थी। जो आज ईश्वर कृपा से संभव हो सका। उन्होंने कहा कि समाज को सत्य मार्ग दिखाने वाले सिद्धपीठ के संत तपस्थली पर आकर मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं। यहां की मिट्टी को प्रणाम करने से मिली ऊर्जा से लोक कल्याण के कार्य सिद्ध हो सकेंगे।
मठ पर पहुंचने से पूर्व अंधऊ हवाई पट्टी पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के आगमन पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ने बुके देकर स्वागत किया। जहां उप मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई। हवाई अड्डे पर सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत, विधायक अलका राय, विधायक सुनीता सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, विश्व प्रकाश अकेला और राजेश कुशवाहा सहित अन्य ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य का जनपद आगमन पर स्वागत किया।