फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उप मुख्यमंत्री ने किया एमआरआई, ओटी, सीटी स्कैन और अमृत फार्मेसी का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कई कार्यों की घोषणा की। दोपहर 3.34 बजे मेडिकल काॅलेज पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने पहले एमआरआई, ओटी, सीटी स्कैन और अमृत फार्मेसी का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उसके बाद मेडिकल कॉलेज से संबद्ध 200 और 300 शय्या वाले अस्पतालों में ईटीपी (इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट), अस्पतालों को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग, मुख्य परिसर में कवर्ड कॉरिडोर, प्रशासनिक ब्लॉक में अतिरिक्त कक्ष और लेवल-3 ट्रॉमा सेंटर को लेवल-2 के रूप में संचालित करने की सौगात दी।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि 300 और 200 शय्या वाले अस्पतालों में ईटीपी की स्थापना के लिए 2.94 करोड़ रुपये और 100 शय्या वाले अस्पताल में 1.49 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वीकृति दे दी है। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने आईसीयू के प्रभारी डॉ. विनीत मिश्रा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

साथ ही शनिवार को दो हजार मरीजों की आपीडी को देख कर कहा कि प्रदेश में बने अन्य मेडिकल कॉलेज बेहतर काम कर रहा है। उन्होंने प्राचार्य को हृदयरोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें