फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवाहिता को प्रताड़ित करने, फरवरी में पिता को बंधक बनाकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। शादी के एक महीने बाद ही अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और एसी के लिए विवाहिता ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया कि मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पिता के ससुराल पहुंचने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट कर बंधक बनाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सास समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि सुहवल निवासी नंदलाल गुप्ता की पुत्री रिद्धि गुप्ता की शादी 10 फरवरी को चंदौली जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र निवासी रितेश कुमार गुप्ता से हुई थी। पीड़िता के अनुसार, शादी में क्षमता के अनुसार सामान और नकदी दी गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के करीब एक महीने बाद पति रितेश कुमार गुप्ता, ससुर रविकांत गुप्ता, सास सावित्री देवी, ननद सुष्मिता गुप्ता, देवर रितिक गुप्ता और दीपक गुप्ता अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। पांच लाख रुपये और एसी की मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता के अनुसार, सूचना पर उसके पिता चंदौली पहुंचे और ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया गया। इसके बाद पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना देकर पिता को मुक्त कराया।
बाद में पुलिस के समझाने पर वह पति के साथ अलवर गई, जहां भी पति ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसके बाद वह अपने भाई को बुलाकर वापस मायके आ गई।
थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति रितेश कुमार गुप्ता, ससुर रविकांत गुप्ता, सास सावित्री देवी, ननद सुष्मिता गुप्ता, देवर रितिक गुप्ता और दीपक गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें