फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Fri, 02 Dec 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सर्दी का असर दिनों-दिन बढ़ रहा है। लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी कोहरे की चादर रही। ऐसे में वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। धुंध को छंटने तक वाहन चालकों को लाइट का सहारा लेना पड़ा। कोहरा के बीच छात्र-छात्राएं कंपकंपाते हुए स्कूल पहुंचे। कोहरा और ठंड से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अलाव का सहारा लेने शुरु कर दिया है। मौसम के मिजाज को देखते हुए लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि दिसंबर माह के अंत से पहले तक ठंड पूरी तरह से आ जाएगी।
पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात और भोर की कौन कहे, पूरे दिन हल्की धूप के बीच कोहरे का प्रभाव बना है। बुधवार की रात दस बजे के बाद  कोहरे का प्रभाव शुरु हो गया, जिसका प्रभाव सुबह करीब नौ बजे तक बना रहा। कोहरे के प्रभाव की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दुर्घटना न हो और रास्ता दिखाई दे, इसके लिए अधिकांश वाहन चालक लाइट के सहारे वाहनों को दौड़ाते रहे। 10 कदम की दूरी की वस्तु नहीं दिखाई दे रही थी। कोहरा के बीच छात्र - छात्राएं कंपकंपाते हुए स्कूल पहुंचे। दिन में 10 बजे हल्की धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शाम ढलते ही पुन: कोहरा का प्रभाव शुरु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से कोहरा का प्रभाव होने से ठंड में भी  इजाफा हो गया है। इससे बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना  शुरु कर दिया गया। राहत के लिए सुबह और रात में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अलाव का सहारा भी लेना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें