फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: श्मशान घाट का प्रस्ताव निरस्त करने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसिमाबाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मरदह विकास खंड के घरिहां ग्राम पंचायत के सिहोरा राजस्व ग्राम की महिलाओं एवं पुरुषों ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा बनाए जा रहे हैं श्मशान घाट निर्माण कार्य के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की।
मरदह विकास खंड के ग्राम पंचायत घरिहां के मौजा सिहोरा में पिछड़ी जाति के अधिकांश लोग निवास करते हैं। सिहोरा गांव के पास भैसहीं नदी है। सिहोरा ग्राम में नदी किनारे श्मशान घाट बनाने की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीण कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम राजेश प्रसाद को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग किया। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि ग्राम प्रधान जिस स्थान पर श्मशान घाट बनवाना चाहते हैं, वहां पर पहले से प्राइमरी पाठशाला है।
विज्ञापन

इसी के साथ नदी किनारे धार्मिक उत्सव शादी विवाह, छठ पूजा से लेकर तमाम धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अगर श्मशान घाट बन गया तो लोगों का धार्मिक कार्य करना नदी किनारे मुश्किल हो जाएगा। इस मौके पर अमरेश चौहान, जसवंत चौहान, कल्पना चौहान, संदीप यादव ,अमरजीत चौहान, अजय मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें