फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेरी गांव में हुई मारपीट में घायल पीड़ित पक्ष ने शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को थाना परिसर का घेराव करने के साथ धरना-प्रदर्शन किया गया। थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा 107/16 मे दोनों पक्षों को पाबंद कर दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए मेडिकल कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस प्रकरण की विवेचना सैदपुर सीओ द्वारा की जा रही है। उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात से मेडिकल जांच के लिए ओमकार यादव और पंकज यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दूसरे पक्ष की मेडिकल रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें