जंगीपुर मंडी में अपनी मांगों को लेकर धरना देते जिला उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य।
- फोटो : GHAZIPUR
जंगीपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की ओर से जंगीपुर मंडी समिति में प्रदेश सरकार द्वारा मंडी के अंदर लगाए गए दो प्रतिशत मंडी शुल्क के विरोध में धरना दिया गया। प्रदेश संगठन की ओर से सभी जिलों के मंडी समिति के कार्यालय पर धरना तय था। उसी कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को मंडी समिति में धरना प्रदर्शन किया गया तथा मंडी समिति के उपस्थित सचिव को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा गया।
धरना में जिला अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा, निर्गुण दास केशरी, कैलाशनाथ वर्मा, परवेज जमाल, रामप्रसाद गुप्ता, प्रभु दयाल वर्मा, गणेश वर्मा राजेश प्रसाद प्रमुख रूप से उपस्थित थे।