फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: मोबाइल पर मिला कोरोना पॉजिटिव होने का मैसेज, क्वारंटीन सेंटर से भागा युवक

Thu, 18 Jun 2020 09:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के गहमर थाना अंतर्गत रामपुर कनवा क्षेत्र के एक महाविद्यालय के क्वारंटीन सेंटर में गुरुवार देर शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब क्वारंटीन में रहे युवक फरार होने की सूचना जिला प्रशासन को मिली। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम जब उसको अस्पताल ले जाने के लिए पहुंचे, तो जानकारी मिलने पर पैरों तले जमीन ही खिसक गई। आनन- फानन में उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद खोजबीन शुरू हुई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित व्यक्ति रेवतीपुर का है। बुधवार की रात आई पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद सुरक्षा में लगे गार्डों को चकमा दे रात को ही फरार हो गया। जब मेडिकल टीम गुरुवार को उसे लेने पहुंची, तो वह नहीं मिला। 

उपजिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उक्त व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर भी मैसेज मिलता है। खोजने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी। फरार मरीज ने अपना मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें