फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की

विज्ञापन
सीओ सिटी अनिल कुमार को पत्रक सौंपते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत- कांग्रेस
विज्ञापन
गाजीपुर। कांग्रेसजनों ने पुलिस अधीक्षक के नाम से संबोधित पत्रक सीओ सिटी अनिल कुमार को सौंपकर जनपद की कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि जनपद में आए दिन चोरी, छिनैती, लूट और हत्या जैसी गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई का आश्वासन देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण दिखाई देना चाहिए। अगर शीघ्र ही कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने के लिए बाध्य होगी। पत्रक सौंपने वालों में एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर मारकंडेय सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार, जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, विनोद सिंह, आशुतोष गुप्ता, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें