फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार कर पेशकार बदलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। तहसीलदार कासिमाबाद के पेशकार के आचरण से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार करते हुए पेशकार को बदलने की मांग किया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी ने विज्ञप्ति में बताया कि तहसीलदार न्यायालय में तहसील में कार्यरत एक लेखपाल को अतिरिक्त प्रभार देते हुए पेशकर का कार्य कराया जा रहा है। कई मुकदमों की फाइलों में जिसमें बहस हो चुकी है वैसी फाइलें ढूंढने पर भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

इसी तरह का आरोप सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार ने भी लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके एक मुवक्किल की फाइल जिस पर मुकदमा के दौरान आदेश हो चुका है उस फाइल को कार्यालय में ढूंढा जा रहा है और नहीं मिल रही है। बार-बार पेशकार से कहने के बावजूद भी फाइलें उपलब्ध नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि तहसील के अधिकांश अधिवक्ता प्रभारी पेशकार से नाराज चल रहे हैं। सभी अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को पत्रक देकर पेशकार को तत्काल बदलने की मांग किया है। तहसीलदार अमित शेखर ने अधिवक्ताओं से एक अवसर की मांग करते हुए कहा कि इस समय सरकारी कर्मचारियों की किल्लत है। किसी तरह से काम कराया जा रहा है। पत्रक देने वालों में योगेंद्र सिंह यादव, रविप्रकाश तिवारी, नीलगगन, रामनरेश राजभर, शेषनाथ सिंह, शाहनवाज खान, धर्मेंद्र चौरसिया, आनंद सिंह आदि अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें