फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया की मांग बढ़ी, किल्लत से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बूंदाबांदी के बाद अचानक यूरिया की मांग बढ़ गई है। गेहूं की फसल में यूरिया का छिड़काव करने के के लिए किसान सहकारी और निजी केंद्रों पर रहे हैं, लेकिन मांग के मुताबिक यूरिया नहीं मिल रही है। इसकी वजह से उन्हें लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित जिला सहकारी संघ पर शुक्रवार की सुबह से ही ताला लटका रहा। रबी के दौरान जनपद के किसानों को 31 दिसंबर तक 31 हजार मीट्रिक टन और जनवरी अंत तक 46 हजार मीट्रिक टन यूरिया की जरूरत है। इसके मुकाबले जिले को अभी तक सिर्फ 25 हजार मीट्रिक टन यूरिया ही उपलब्ध हो सका है। जो दिसंबर तक की मांग से छह हजार मीट्रिक टन कम है। ऐसे में रबी की बुआई के करीब एक महीने बाद पानी देने के बाद खेतों में छिड़काव के लिए यूरिया की जरूरत पड़ती है। जिसकी कमी होने से किसान काफी परेशान हो रहे हैं। कृषि विभाग की मानें तो पिछले रविवार को इफ्को का एक रेक 2667 मीट्रिक टन यूरिया आया था। जिसमें से करीब साढ़े हजार मीट्रिक टन यूरिया मार्केट में उपलब्ध है जिसका वितरण किया जा रहा है। आने वाले तीन-चार दिनों में जिले में एक रैक यूरिया और उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

अगले तीन-चार दिनों में एक रैक यूरिया उपलब्ध हो जाएगी। जिसके आने के बाद किसानों को काफी राहत मिलने वाली है।-मृत्युंजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें