फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तहसील परिसर में धरना देकर चकबंदी विवाद के समाधान की मांग

विज्ञापन
सरजू पांडेय पार्क में परिजनों के साथ धरने पर बैठे दिदोहर गांव निवासी इंद्रजीत राजभर। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। बिरनो क्षेत्र के दिदोहर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना देकर चकबंदी से जुड़े विवाद के समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विवादित भूमि पर निर्माण कराए जाने से उनका रकबा प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे इंद्रजीत राजभर ने बताया कि ग्रामसभा दिदोहर के लिए धारा-30 का वाद लंबित है। आरोप है कि वाद विचाराधीन होने के बावजूद संबंधित चक में निर्माण कराया जा रहा है, जिससे उनकी भूमि प्रभावित हो रही है। उन्होंने विवादित स्थल पर चल रहे निर्माण को तत्काल रोकने की मांग की। धरने में इंद्रजीत राजभर, उनकी पत्नी आशा, प्रेमशीला, नीलम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें