पृथ्वीपुर में भीम आर्मी के 11वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरेंद्र गौतम
गंगौली। भीम आर्मी की ओर से संगठन का 11वां स्थापना दिवस मंगलवार को पृथ्वीपुर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर गरीबों, महिलाओं एवं नौजवानों पर हो रहे उत्पीड़न, सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरेंद्र गौतम, विशिष्ट अतिथि बसंत यादव, संतोष एवं लालमोहर के अलावा प्रेमचंद गौतम, अभय सागर, विनीत, अनुज, अजय कुमार, श्याम चरण, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, गुलाब, अनीता देवी, माधुरी देवी, विमला देवी, अलका आदि उपस्थित रहींं। अध्यक्षता भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम एवं संचालन विनोद ने किया। संवाद