फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता पर दर्ज एफआईआर हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श इंटर कालेज सियांवा भितरी के प्रवक्ता गौरव कुमार सिंह के खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा एफआईआर कराने को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ आक्रोशित है। इसको लेकर एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिला।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सात अप्रैल को केदारनाथ इंटर कालेज धुवार्जुन से दो किलोमीटर की दूरी पर एसटीएफ द्वारा कुछ लड़कों को उत्तर पुस्तिकाओं के साथ वाराणसी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ द्वारा कोतवाली सैदपुर में आठ लोगों को अभियुक्त बनाया गया, जिसमें छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया था। गौरव कुमार सिंह को बाइज्जत मुक्त कर दिया गया था। क्योंकि एसटीएफ की जांच में गौरव का नाम शामिल नहीं है। जिला प्रशासन से मांग किया कि उपरोक्त प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। चेतावनी दिया कि गौरव सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो माध्यमिक शिक्षक संघ आंदोलन को धार देते हुए सभी सदस्य मूल्यांकन कार्य का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में शिव कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, विजय शंकर, प्रकाश चंद दुबे, शैलेंद्र यादव, सूर्य प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, सियाराम सिंह, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार व प्रत्यूष त्रिपाठी सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें